Sunday 30 June 2013

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ


उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये कार्यरत प्रमुख संस्था है। यह उत्तर प्रदेश शासन के भाषा विभाग के अधीन है। अन्य कार्यक्रमों के अलावा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिये साहित्यकारों को यह कई पुरस्कार प्रदान करती है। साहित्यिक केन्द्रों की स्थापना, छात्रों/विदेशी छात्रों को शोध कार्यो हेतु सहायता, फेलोशिप योजना, साहित्यकार कल्याण कोष, स्मृति संरक्षण योजना, बाल साहित्य, संवर्धन योजना। चिकित्सा विज्ञान एवं तकनीकी पुस्तकों का लेखन, भारतीय भाषाओं की प्रमुख कृतियों का अनुवाद, साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन। अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन, विश्व हिन्दी सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की सहभागिता। भारत भारती, हिन्दी गौरव, महात्मागांधी, अवन्तीबाई, साहित्य भूषण सम्मानों सहित कुल 83 पुरस्कार ( 52 लाख रू0 धनराशि से ) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान साहित्य, कला, विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान करती है। यह विदेशों में हिंदी के प्रसार में योगदान के लिए भी पुरस्कार देती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार प्रदान करती है। इसके अलावा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, महात्मा गांधी सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार, पत्रकारिता भूषण पुरस्कार, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान, हिंदी विदेश प्रसार सम्मान आदि कई पुरस्कार दिये जाते हैं।

No comments:

Post a Comment