Saturday 6 July 2013

बेस्ट सेलर तिमूर वर्मस ‘ऐर इश्ट विडर ड‘ और यु हुआ की ‘द सेवेथ डे’

 
हिटलर पर लिखी एक किताब ‘हिटलर लौट आया है’ ने जर्मनी में धूम मचा रखी है। यह किताब जर्मनी में सबसे अधिक बिकने वाली किताबों की सूची में है। ऑस्ट्रेलिया की एबीसी न्यूज के अनुसार पूर्व पत्रकार तिमूर वर्मस द्वारा लिखित उपन्यास ‘ऐर इश्ट विडर ड ((वह लौट आया है))’ की ढाई लाख प्रतियां तथा 75000 आडियो संस्करण बिक चुके हैं। खबरें हैं कि जल्द ही इस पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण भी प्रकाशित किया जाएगा। हास्य-व्यंग शैली में लिखे गए इस उपन्यास का कथानक दिलचस्प है। हिटलर द्वितीय विश्व युद्ध में मरा नहीं है, बल्कि 1945 में गहरी नींद में सो गया। 2011 में अचानक उसकी आंख खुली और वह आज के बर्लिन की गलियों में भटकने लगा। कुछ वर्गों ने इस पुस्तक के कथानक को लेकर इसकी तारीफ की है तो कुछ का कहना है कि हिटलर आज भी बिकता है और किताब इसका सबूत है।
चीन में भूत पर आधारित एक उपन्यास ने काफी धूम मचा रखी है। इस उपन्यास के जारी होते ही 10 लाख लोगों ने इसे खरीदने का आर्डर दे दिया। सुप्रसिद्ध लेखक यु हुआ के उपन्यास ‘द सेवेथ डे’ से भूतों और पुनर्जन्म से जुड़े अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले चीन की साम्यवादी सरकार को एक करारा झटका लगा है। इसमें चीन की सरकार पर कटाक्ष करते हुए दिखाया गया है कि सरकारी भ्रष्टाचार के कारण वहां गरीबों के घरों को गिराया जा रहा है। इस कारण मृतकों के परिजन उनका सही ढंग से दाह-संस्कार नहीं कर पाते हैं।

No comments:

Post a Comment