Saturday 22 June 2013

सफलता पर एन्थनी राबिन्स की विश्व प्रसिद्ध कृति अवेकन द जाइन्ट विदिन


जयंती जैन

अधुनातन वैज्ञानिक खोजो के प्रकाश में लिखी सफलता प्राप्ति के साधनों पर सटिक विश्लेषण करने वाली यह विश्व की सर्वोत्तम कृति है। कई वर्षें तक अमेरिका मंे बेस्ट सेलर रही है। पुरानी सफलता सम्बन्धी साहित्य की तरह यह उपदेशात्मक प्रेरक पुस्तक नहीं है। इसमंे सफलता हेतु सरल विधियां दी गई है। क्योंकि व्यक्ति बातों से बहुत धीरे-धीरे बदलता है। राॅबिन्स ने अवचेतन मन की शक्ति, धारणाओं की शक्ति, मानसिक अवस्था की शक्ति एवं लक्ष्य की शक्ति पर जोर दिया है।इन सबका बहुत विस्तृत विश्लेषण वैज्ञानिक शब्दावली मंे किया है। अपनी कृति मंे बहुत सारे सफलता प्राप्त करने के व्यवहारिक अपाय सुझाये है। वे चुटकियों मंे व्यक्ति की आदत बदलनें मंे सक्षम है। भावनाओ ंपर नियन्त्रण की कला भी इसमें बताई है। उन्होंने भाषा का प्रयोग सफलता हेतु नये प्रकार से किया है। यहाँ तक की शक्तिदायक शब्दों की सूची भी उन्होंने दी है। जिनका प्रयोग कर हम अपने आपको बदल सकते है। उन्होने एन एल पी से व्यावहारिक धरातल पर आम आदमी के लाभ हेतु सरल उपाय सुझाए है। एन्थनी राबिन्स दुनिया की सबसे सफलतम प्रेरक गुरु,सक्सेस कोच है। इनको सुनने के लिए हजारों को भीड़ जुटती है। एन्थनी रोबिन्स व्यावहारिक गुरु है। इनकी प्रथम कृति अलिमिटेड पावर ने सफलता के साहित्य में धमाका किया। राॅबिन्स दुनिया भर में सक्सेस पर वर्कशाप लेते है। इनकी वर्कशाप के अन्त में सम्भागीयों को 10 फीट जलते कोयलों पर चलाते है।

No comments:

Post a Comment