Monday 1 July 2013

किताबों पर नोबेल पुरस्कार



नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ मे शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानवजाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी एवार्ड प्रदान किया जाता है। वर्ष १९०१ में, पहले नोबेल पुरस्कार विजेता को पुरस्कार के रूप में १५०,७८२ स्वीडिश क्रोन दिए गए, जो 2007 के मुताबिक 7,731,004 स्वीडिश क्रोन के बराबर थे। वर्ष 2008 में, विजेताओं को पुरस्कार में १०,०००,००० स्वीडिश क्रोन की राशि दी गई. पुरस्कार स्टॉकहोम में 10 दिसंबर को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाता है. 10 दिसंबर को ही अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था.  साहित्य में नोबेल विजेता रहे हैं- सुली प्रुधोम, मॉमसन, बजोर्नसेटजर्न बजॉर्नसन, रुडॉल्फ क्रिस्तोफ़, गेर्हार्ड़जोहान हाफ्थमन पॉपहिजे, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, रोमां रोलां, कार्ल फेडरिक जॉर्ज, इवान बूनिन, हरमन, विलियम फाकनर, अल्बेयर कामू, बरीस पास्तेरनाक, ज्याँ पॉल सार्त्र, अलेक्सान्दर सोलझेनित्सिन, पाब्लो नेरूदा, हाइनरिख बॉल, इसाक बेशविस, चेस्लाव मिलोश, एलियास कैनेती, गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस, वोले शोयिंका, नादीन गोर्दीमेर, विस्साव शिम्बोर्स्का, डेरियो फो, गुंटर ग्रास, एलफ्रेड, हैरॉल्ड पिंटर, ओरहन पैमुक, डोरिस लेसिंग, ज़्याँ मेरी गुस्ताव लेक्लेज़ियो, हर्ता म्यूलर, मारियो वर्गास लियोसा, तोमास त्रांसत्रोमर, मो यान आदि। इसाक बेशविस सिंगर पोलैंड में जन्में एक अमेरिकी लेखक थे। नोबेल पुरस्कार प्राप्त इस महान यहूदी लेखक को यहूदी साहित्य आंदोलन में अंग्रणी स्थान प्राप्त है। सिंगर की शिक्षा वारसा के धार्मिक विद्यालय में हुई थी तथा इनकी रचनाओं में दार्शनिकता की गहराई है। इनका पहला उपन्यास सटान इन गोरे १९५३ में प्रकाशित हुआ। उपन्यासकार ओरहन पामुक का जन्म 1952 इस्तांबुल में हुआ ! उनके माता-पिता इंजनियरिंग में थे, इसलिए उनको भी इसी की सलाह दी गई ! इसके बावजूद वे बचपन में चित्रकार बनना चाहते थे, लेकिन अचानक उनकी रुचि साहित्य की तरफ झुकी और फिर उन्होंने 1974 से अपना लेखन प्रारंभ किया! टर्की में इसके लिए में कोई अनुकूल राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियाँ नहीं थी, वे जिस भाषा में लिखते थे, उस हिसाब भी से विश्व-साहित्य में स्थान बना पाना कठिन था ! घरेलु और बाहरी मुश्किलों को झेलते हुए हुए भी उन्होंने अपने लेखन को एक मजबूत दिशा प्रदान की!

No comments:

Post a Comment