Saturday 6 July 2013

मल्टी मीडिया ने ई-किताबों को दिलचस्प बनाया


हैरी मेकक्रेकन

ई-किताबों की दुनिया में दूसरी क्रांति हो रही है। 2007 में अमेजान की पहली ई-किताब किंडल में सब कुछ शब्दों से संबंधित था। नई पेशकश में चित्रों और आडियो, वीडियो को शामिल किया गया है। अमेजान के किंडल टच, बार्न्‍स एंड नोबल के नुक सिंपल टच जैसे मोनोक्रोम ई- रीडर्स सादे शब्दों के साथ बेमिसाल हैं। लेकिन, किंडल फायर, द नुक टेबलेट और एपल के आई पैड सहित कलर स्क्रीन टेबलेट एवं ई - रीडर्स पर नई किताबों को पढ़ना, देखना यादगार अनुभव है। नया आई पॉड पहला इलेक्ट्रानिक रीडिंग गिजमो है जो कागज पर पुरानी स्याही की साफ इमेज का मुकाबला कर सकता है। बच्चों की किताबों से लेकर रिफरेंस, आर्ट और बेस्ट सेलर पुस्तकों के प्रकाशक इस क्षेत्र में संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं।
मल्टी मीडिया किताबों की दौड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की ई-पुस्तक का खास तौर से आई-पैड के लिए बनाया गया संस्करण ध्यान खींचता है। व्हाइट हाउस के बगीचे पर केन्द्रित ८३२ रुपए की ई - पुस्तक में 1665 रुपए कीमत के हार्ड कवर की तुलना में अधिक फोटो हैं। उसमें वीडियो, जूम करने वाले नक्शे, इंफो ग्राफिक, क्विज और एक पहेली भी है।
इस वर्ष की पिछली तिमाही में अमेरिकी प्रकाशकों ने ई- किताबों की बिक्री के मामले में हार्ड कवर की पुस्तकों को पीछे छोड़ दिया है। 776 रुपए की लियोनाडरे द विंची-एनाटामी में महान चित्रकार की 268 पेंटिग हैं। साथ में विंची की व्याख्या पढ़ी जा सकती है। ड्राइंग के साथ वीडियो कॉमेंट्री भी चलती है। लियोनाडरे एप्प हाथ में एक म्यूजियम के होने का एहसास कराता है। आकर्षक फीचर के बावजूद लो रिजॉल्यूशन के 6 इंच स्क्रीन के नुक और किंडल ई- रीडर को आई पैड से होड़ करना मुश्किल जा रहा है। अमेरिकन ग्रोन के किंडल फायर संस्करण में फोटो और टेक्सट प्रभावहीन नजर आते हैं। आई पैड के वीडियो और इंटरएक्टिव फीचर्स भी उनमें नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment