Wednesday 10 July 2013

पुस्तकालय में 23.2 लाख किताबें

दक्षिण चीन में ग्वांडोंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय एक प्रांतीय प्रमुख विश्वविद्यालय है, एक अंतरर्राष्ट्रीय विशेषता प्रधान शिक्षण और अनुसंधान का विश्वविद्यालय है। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाशाली व्यक्ति का पोषण करने और विदेशी भाषा एवँ संस्कृति तथा बाह्य व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय रणनीति के अध्ययन का महत्वपूर्ण आधार है। अभी विश्वविद्यालय में 20454 पू्र्णकालिक स्नातक विद्यार्थी हैं, पीएचडी और मास्टर विद्यार्थियों की संख्या 2000 से ज़्यादा है, तरह तरह के वयस्क पूर्व-स्नातक और जूनियर कॉलेज के छात्रों और विदेशी विद्यार्थियों की संख्या 13000 से अधिक है। विश्वविद्यालय में उत्तर कैंपस और दक्षिण कैंपस के पुस्तकालय का सम्मिलित क्षेत्रफल कुलमिलाकर 50 हज़ार वर्ग किलोमीटर है, जिनमें रखी हुई चीनी और विदेशी किताबें 23.2 लाख हैं, चीनी और विदेशी ई—पुस्तकें 17 लाख हैं, चीनी और विदेशी अख़्बार और पत्रिकाएँ 3114 हैं, 80 किस्म का चीनी और विदेशी नेटवर्क डेटाबेस हैं, और 16 विदेशी भाषाओं की किताबें ख़रीदने, वर्गीकरण करने, परिसंचारी एवं बहाली करने का एकीकृत प्रबंधन बनाया गया है। अब तक सभी अचल संपत्ति का मूल्य 2 अरब 50 करोड़ हैं।
    विश्वविद्यालय का पूर्व रूप गुअनग जोउ विदेशी भाषा कॉलेज और गुअनग  जोउ बाह्य व्यापार कॉलेज है। गुअनग  जोउ विदेशी भाषा कॉलेज की स्थापना 1965 में हुई, जो शिक्षा मंत्रालय के द्वारा सीधे नियंत्रण किये जाने के तीन विदेशी भाषा कॉलजों में से एक है। गुअनग  जोउ बाह्य व्यापार कॉलेज की स्थापना 1980 में हुई, जो पूर्व देश के विदेश अर्थ और व्यापार मंत्रालय (अब वाणिजय मंत्रालय) से सीधे नियंत्रण किया जाने का कॉलेज है। अक्टूबर 2008 में ग्वांडोंग वित्त व्यावसायिक कॉलेज ग्वांडोंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय में शामिल हुआ था। विश्वविद्यालय में  1173 पूर्णकालिक शिक्षक हैं। विश्वविद्यालय में 21 शिक्षण यूनिट और 1 स्वतंत्र कॉलेज है जिनमें साहित्य, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, कानून, इन्जीनियर, निज्ञान, शिक्षा आदि आठ मुख्य विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय पूरे विश्व के 19 विश्वविद्यालयों में से एक है जो संयुक्त राष्ट्र को उच्च स्तरीय अनुवादक प्रदान करता है और एशिया कैंपस की योजना  में एकमात्र विदेशी भाषा विश्वविद्यालय है।

No comments:

Post a Comment