Wednesday, 8 October 2014
जयप्रकाश त्रिपाठी
जीवन असली,
नकली जीवन,
नकली बातें,
जैसे अपनी आंख मूंद कर
खुद से भाग रहे हों
ऊबड़-खाबड़,
कभी इधर की,
कभी उधर की
पगडंडी पर
एक-अकेले,
जोड़-जुटाकर
रिश्ते-नाते....
गुनगुनाते हुए
कि अपने लिए
जिये तो क्या जिये...!
तेल देखिए और तेल की धार देखिए
हरदम प्राइस-वार देखिए, ओपेक की हुंकार देखिए,
तरह-तरह की कार देखिए, अद्भुत नाटककार देखिए,
दिल्ली की सरकार देखिए, महंगाई की मार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
चोट्टों का व्यापार देखिए, काले-गोरे यार देखिए,
मालदार अय्यार देखिए, डालर की झंकार देखिए,
रुपया दांत-चियार देखिए, चोरों की भरमार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
गाड़ी धक्कामार देखिए, मचता हाहाकार देखिए,
दौलत के अंबार देखिए, जालिम जोड़ीदार देखिए,
भीतर-भीतर प्यार देखिए, बाहर से तकरार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
पंडों के त्योहार देखिए, पब्लिक अपरंपार देखिए,
मुफलिस की दरकार देखिए, लोकतंत्र लाचार देखिए,
कानूनी हथियार देखिए, संविधान बेकार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
गद्दी पर गद्दार देखिए, वोटर पर उपकार देखिए,
सबके सिर तलवार देखिए, बिना नाव पतवार देखिए,
फांके से बीमार देखिए, फांसी पर दो-चार देखिए, .....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
संकट के आसार देखिए, लोग फंसे मझधार देखिए,
उजड़े घर-परिवार देखिए, घीसू-माधव भार देखिए,
धनिया की चिग्घार देखिए, गोबर की अंकवार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
सिंहासन पर स्यार देखिए, भरा-पुरा संसार देखिए,
खूब मचाये रार देखिए, फिर जूतम-पैजार देखिए,
लुच्चों की ललकार देखिए, खादी में अवतार देखिए .....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
विश्वबैंक बटमार देखिए, सूदखोर दुमदार देखिए,
जुड़े तार-बे-तार देखिए, दोनो हाथ उधार देखिए,
अमरीकी दुत्कार देखिए, सूदखोर की लार देखिए,
कर्जे से गुलजार देखिए, होते बंटाढार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
अय्याशी उस पार देखिए, फिल्मी पॉकेटमार देखिए,
पर्दे पर पुचकार देखिए, गंदे गीत-मल्हार देखिए,
एक नहीं सौ बार देखिए, सांस्कृतिक उद्धार देखिए,
खुले नर्क के द्वार देखिए, सेक्सी कारोबार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
तरह-तरह की कार देखिए, अद्भुत नाटककार देखिए,
दिल्ली की सरकार देखिए, महंगाई की मार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
चोट्टों का व्यापार देखिए, काले-गोरे यार देखिए,
मालदार अय्यार देखिए, डालर की झंकार देखिए,
रुपया दांत-चियार देखिए, चोरों की भरमार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
गाड़ी धक्कामार देखिए, मचता हाहाकार देखिए,
दौलत के अंबार देखिए, जालिम जोड़ीदार देखिए,
भीतर-भीतर प्यार देखिए, बाहर से तकरार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
पंडों के त्योहार देखिए, पब्लिक अपरंपार देखिए,
मुफलिस की दरकार देखिए, लोकतंत्र लाचार देखिए,
कानूनी हथियार देखिए, संविधान बेकार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
गद्दी पर गद्दार देखिए, वोटर पर उपकार देखिए,
सबके सिर तलवार देखिए, बिना नाव पतवार देखिए,
फांके से बीमार देखिए, फांसी पर दो-चार देखिए, .....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
संकट के आसार देखिए, लोग फंसे मझधार देखिए,
उजड़े घर-परिवार देखिए, घीसू-माधव भार देखिए,
धनिया की चिग्घार देखिए, गोबर की अंकवार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
सिंहासन पर स्यार देखिए, भरा-पुरा संसार देखिए,
खूब मचाये रार देखिए, फिर जूतम-पैजार देखिए,
लुच्चों की ललकार देखिए, खादी में अवतार देखिए .....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
विश्वबैंक बटमार देखिए, सूदखोर दुमदार देखिए,
जुड़े तार-बे-तार देखिए, दोनो हाथ उधार देखिए,
अमरीकी दुत्कार देखिए, सूदखोर की लार देखिए,
कर्जे से गुलजार देखिए, होते बंटाढार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
अय्याशी उस पार देखिए, फिल्मी पॉकेटमार देखिए,
पर्दे पर पुचकार देखिए, गंदे गीत-मल्हार देखिए,
एक नहीं सौ बार देखिए, सांस्कृतिक उद्धार देखिए,
खुले नर्क के द्वार देखिए, सेक्सी कारोबार देखिए.....
तेल देखिए, और तेल की धार देखिए।
ईटीवी के सीनियर एडिटर ब्रजेश मिश्रा ने दागे मृणाल पांडे पर सवाल
साहित्यकार-पत्रकार मृणाल पांडे प्रसार भारती की चेयरपर्सन रह चुकी हैं, हिन्दुस्तान की संपादक के रूप में अपनी क्लिष्ट हिंदी के चलते भी उन्होंने काफी नाम कमाया है। इन दिनों ट्विटर और ब्लॉगिंग में काफी मशरूफ रहती हैं। अचानक दशहरे के अगले रोज उन्होंने ट्विटर पर प्रसार भारती और उसकी स्वायत्तता को लेकर बहस छेड़ दी। जाहिर हैं अधिकांश लोग उनका सम्मान करते हैं तो उन्होंने भी उनके सुर में सुर मिलाया। लेकिन यूपी और उत्तराखंड में ईटीवी के इंचार्ज और सीनियर एडिटर ब्रजेश मिश्रा ने उस ट्विटर बहस में शामिल होते हुए मृणाल पांडे पर ही सवाल उठा दिया, ‘आपने तब ये सवाल क्यों नहीं उठाया, तब तो आप चुपचाप प्रसार भारती के चीफ की पोस्ट को इन्जॉय कर रही थीं।‘
दरअसल मृणाल पांडे की मूल पोस्ट ये थी, “जिसका अपनी परिसंपत्तियों पर हक या कामगर चयन बोर्ड नहीं जिसे पैसे पैसे का
हिसाब मंत्रालय को देना पडे वह प्रसारभारती कितना स्वायत्त माना जावे?” और ये बहस भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दशहरे भाषण का डीडी पर सीधे प्रसारण के बाद प्रकाश जावडेकर की सफाई से शुरू हुई। उनका कहना था कि प्रसार भारती और दूरदर्शन स्वायत्त है। इसको लेकर मृणाल पांडे ने प्रसार भारती की स्वायत्तता को लेकर ट्विटर पर बहस छेड़ीं। लेकिन उनको उलटे सवालों की शायद उम्मीद नहीं थी।
हालांकि उन्होंने ब्रजेश मिश्रा के सवाल को टाला नहीं, बल्कि उन्होंने जवाब दिया, लिखा कि, “ मैं क्यों रिजाइन करूं? मैंने और बोर्ड ने तो स्वायत्तता के लिए एक ग्राफिक रिपोर्ट तैयार करवाई थी, जिसे अब भी लागू होना है”। इस पर तीखे तेवर वाले ब्रजेश मिश्रा ने फिर ट्वीट किया, “आपने प्रसार भारती के इन मुद्दों को समझने में चार साल लगाए और आपका अचीवमेंट सिर्फ ये रिपोर्ट है?” फिर से एक और सवाल जो सीधे उनके ऊपर ही सवाल उठा रहा था, से चकरा कर रह गई होंगी मृणाल पांडे। सोच-समझकर उन्होंने फिर भी जवाब दिया कि, “पहले ये रिपोर्ट पढ़ो ये जानने के लिए कि इसमें क्या क्या है? अब संसद को इस संस्था में बदलाव लाने के लिए पहल करने की जरूरत है”।
तब जाकर मृणाल पांडे का ब्रजेश मिश्रा से पीछा छूटा, क्योंकि ना तो रिपोर्ट ब्रजेश मिश्रा को मिल सकती थी और ना ही वो इतनी जल्दी पढ़ पाते और बिना रिपोर्ट के उन पर जरूरत से ज्यादा सवाल उठाना भी लाजिमी नहीं था। ऐसे में ब्रजेश मिश्रा ने खामोशी बरती और मृणाल पांडे ने राहत की सांस ली। लेकिन एक दिलचस्प बात जरूर हुई,मृणाल पांडे उसी दिन से ब्रजेश मिश्रा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। (समाचार4मीडिया से साभार)
Tuesday, 7 October 2014
हम भी मार्क्सवादी और तुम भी / जयप्रकाश त्रिपाठी
हंसते हंसते फांसी पर चढ़े थे वे शहीद
और हम सब हंस हंसकर गुलाम होते हुए,
खुशी-खुशी बिकने को तैयार अपने लिए,
अपने-अपने बाल-बच्चों के लिए
हूं हूं हूं...हम भी मार्क्सवादी जेएनयू वाले
बीस-बीस घंटे तक जीविका की गुलामी
हूं हूं हूं...
हम भी मार्क्सवादी कलकत्ता वाले
दलाल के दलाल के दलालों के चाकर
हूं हूं हूं...हम भी मार्क्सवादी रूस-चीन वाले
मुंह पर मुक्ति की बातें, बाकी सुविधाओं की सुंघनी से बेहोश
उंह् ...हम भी मार्क्सवादी लिखने-पढ़ने वाले
ओफ्फोह् .... धिह्
और हम सब हंस हंसकर गुलाम होते हुए,खुशी-खुशी बिकने को तैयार अपने लिए,
अपने-अपने बाल-बच्चों के लिए
हूं हूं हूं...हम भी मार्क्सवादी जेएनयू वाले
बीस-बीस घंटे तक जीविका की गुलामी
हूं हूं हूं...
हम भी मार्क्सवादी कलकत्ता वाले
दलाल के दलाल के दलालों के चाकर
हूं हूं हूं...हम भी मार्क्सवादी रूस-चीन वाले
मुंह पर मुक्ति की बातें, बाकी सुविधाओं की सुंघनी से बेहोश
उंह् ...हम भी मार्क्सवादी लिखने-पढ़ने वाले
ओफ्फोह् .... धिह्
रवीश को अंजुम की 'चिकोटी'..ट्विट ट्विट
टीवी पत्रकार अजीत अंजुम और रवीश कुमार तकरीबन एक ही कद और उम्र के टीवी पत्रकार हैं, ये अलग बात है कि दोनों की फैन फॉलोइंस अलग-अलग किस्म की है। बहुत से लोग हैं जो दोनों को ही काफी पसंद करते हैं। रवीश कुमार ने एक तरफ जहां अपने संजीदा अंदाज से बतौर एंकर देश के जाने माने टीवी चेहरों में अपनी जगह बनाई है तो अजीत अंजुम ने ‘सनसनी’, ‘पोल-खोल’, ‘कौन है’, ‘रेड अलर्ट’ जैसे शोज के जरिए पहले परदे के पीछे के मास्टर के तौर पर अपनी जगह बनाई और फिर अपने शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ के जरिए एक तल्ख एंकर के तौर पर भी उभर कर आए। पर आज आप लोग सोच रहे होंगे कि अचानक हम इन दोनों की प्रोफाइल आपको क्यों बता रहे हैं, तो जनाब मामला ये है कि इस बार अजीत अंजुम ने रवीश कुमार को लेकर जो ट्वीट किए जो कि उनके इंटररिलेटेड फेसबुक पेज पर भी दिखाई दे रहे हैं। मुखर पत्रकार के तौर पर प्रख्यात अजीत अंजुम ने रवीश को लेकर जो ट्वीट किए हैं, वे समकालीन तो थे ही, टीवी पत्रकारिता पर सवाल भी खड़े कर रहे थे, पर पता नहीं क्यों कुछ देर बाद अजीत अंजुम ने वो ट्वीट अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिए। अजीत अंजुम द्वारा इस तरह से ट्वीट गायब करने की बात कुछ हजम नहीं हो रही है।
दरअसल, अजीत को बिहार में दशहरे के दिन भगदड़ की खबर आने पर रवीश कुमार का शो करते रहना पसंद नहीं आया था, तो उन्होंने अपने ट्विटर कनेक्टेड फेसबुक एकाउंट पर अपनी हैरानी या नाराजगी जाहिर की थी।
3 अक्टूबर को जैसे ही पटना के गांधी मैदान में भगदड़ की खबर आई, तो उस समय एनडीटीवी पर दशहरे को लेकर रवीश कुमार का शो चल रहा था, सारे चैनल्स ने अपने शो गिरा दिए और पटना वाली खबर पर आ गए। लेकिन एनडीटीवी ने टिकर पर तो खबर चलाई लेकिन रवीश का शो जारी रहा। ऐसे में अजीत अंजुम ने सबसे पहले लिखा, “अद्भुत चैनल है एनटीवी (एनडीटीवी पढ़ें) इंडिया . पटना में रावण दहन के भगदड़ में 32 लोगों की मौत हो गई लेकिन यहां तो रामलीला , रावण और राम की कहानी चल रही है। थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर ट्वीट किया, जो उनके फेसबुक एकाउंट और फेसबुक पेज से भी कनेक्टेड था, इस बार उन्होंने रवीश कुमार का नाम लिखकर कमेंट किया, “रवीश कुमार बेहद संवेदनशील पत्रकार हैं लेकिन पटना में इतने बड़े हादसे के बाद उन्हें अपना शो ड्राप करना चाहिए था”।
इस पोस्ट के बाद से कुछ लोगों को बुरा लगा, उन्होंने अजीत के फेसबुक एकाउंट में जाकर रवीश का फेवर लिया और लिखा कि रवीश कुमार एक काबिल जर्नलिस्ट हैं, आपकी तरह सनसनीखेज पत्रकारिता नहीं करते हैं, एक ने तो यहां तक लिख दिया कि आप को उनसे जलन हो रही है। इधर अजीत अंजुम शायद आने वाले कमेंट्स से अनजान थे, उन्होंने फिर तीसरा ट्वीट किया, जो उनको फेसबुक एकाउंट और पेज पर भी पहुंचा,“रवीश कुमार दूसरे चैनलों को लेकर अक्सर चिंतित दिखते हैं लेकिन आज पटना के हादसे को नज़रअंदाज़ करके एक घंटे तक उनका फ़ीचर चलता रहा , जमा नहीं”।
रवीश कुमार के चाहने वाले कम से कम इतना समझ गए कि दशहरे के दिन अजीत अंजुम के निशाने पर रवीश कुमार हैं। हालांकि रवीश कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया इस पर नहीं आई, लेकिन अजीत अंजुम के कुछ सपोर्टर्स ने भी उनके सपोर्ट में कुछ कमेंट्स पोस्ट किए। बाद में अजीत अंजुम ने अपने ट्विटर एकाउंट से और अपने एक पर्सनल फेसबुक एकाउंट से वो ट्वीट और पोस्ट डिलीज भी कर दिए। लेकिन उनके फेसबुक फैन पेज उनके वो तीनों पोस्ट अभी हैं, या तो वो डिलीट करना भूल गए या फिर जानबूझकर छोड़ दिए हैं, उन्हें ही बेहतर पता होगा। आप भी उनके पोस्ट्स के साथ उस पर आए कॉमेंट्स अब भी पढ़ सकते हैं।
(समाचार4मीडिया से साभार)
Subscribe to:
Posts (Atom)



.jpg)

