Friday, 10 July 2015
Monday, 25 May 2015
नादानियों का सिला / जयप्रकाश त्रिपाठी
सोचा था जाने क्या मेरे नादान-से दिल ने,
नादानियों ने मुझको फिर वही सिला दिया।
कोई इस तरह से खेला मेरे दिल से बार-बार,
तो दिल ने कहा, खेलना उसने सिखा दिया।
दिल चीज क्या है, खेलने की चीज ही तो है,
खेलो न मेरे यार, और कितना खेलोगे ।
टूटा हुआ था और इसे तोड़ क्यों दिया,
इतना न टूटता तो बात और ही होती।
दिल ने तड़प-तड़प के कहा फिर से एक बार,
ऐसी तड़प नहीं है उधर, जैसी इधर है ।
दिल टूटने का सिलसिला जो आज तक रहा
अब और टूट जाने की हिम्मत नहीं रही ।
मैंने जिन्हें चाहा था अपने चांद की तरह
दिल में मेरे उन्होंने अंधेरा भर दिया ।
नादानियों ने मुझको फिर वही सिला दिया।
कोई इस तरह से खेला मेरे दिल से बार-बार,
तो दिल ने कहा, खेलना उसने सिखा दिया।
दिल चीज क्या है, खेलने की चीज ही तो है,
खेलो न मेरे यार, और कितना खेलोगे ।
टूटा हुआ था और इसे तोड़ क्यों दिया,
इतना न टूटता तो बात और ही होती।
दिल ने तड़प-तड़प के कहा फिर से एक बार,
ऐसी तड़प नहीं है उधर, जैसी इधर है ।
दिल टूटने का सिलसिला जो आज तक रहा
अब और टूट जाने की हिम्मत नहीं रही ।
मैंने जिन्हें चाहा था अपने चांद की तरह
दिल में मेरे उन्होंने अंधेरा भर दिया ।
Sunday, 17 May 2015
सोशल साइटों पर यौन उत्पीड़न
फेसबुक और ट्विटर मित्रों के लिए ये बड़े काम की जानकारी हो सकती है। जरा संभल संभल कर चलने की जरूरत है। सोशल साइट्स ट्विटर और फेसबुक निजी जीवन को दूषित भी कर रही हैं। एक अध्ययन में पता चला है कि ट्विटर पर उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। नारीवादी कार्यकर्ता समूह वूमैन, एक्शन एंड द मीडिया (वैम) के अध्ययन के मुताबिक लगभग एक चौथाई के आस-पास युवा पुरुषों और महिलाओं को शारीरिक रूप से ऑनलाइन धमकी दी जाती है और एक चौथाई युवा महिलाओं का यौन उत्पीड़न हो रहा है। फेसबुक पर दोस्ती कर गाजियाबाद के एक सिपाही के बेटे ने तो छात्रा से दुराचार किया। कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया में जरायम किस्म के लोगों की भी बाढ़ आई हुई है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

