Tuesday, 7 April 2015

इन दिनों लखनऊ में पुस्तक मेला चल रहा है


एक और आईएएस की रंगमिजाजी का पर्दाफाश, नाजायज बच्चे का पिता होने का आरोप, जांच डीजीपी के हवाले

चंडीगढ़ : अगर हमारे समाज का सबसे प्रतिभाशाली वर्ग महिलाओं के प्रति ऐसी घिनौनी हरकरतें करने लगे तो इस सिस्टम का भगवान ही मालिक है। हरियाणा के रंगमिजाज ब्यूरोक्रेट्स किस प्रकार से महिलाओं का शारीरिक शोषण करते हैं, यह आज किसी से छिपा नहीं है। अब पता चला है कि हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएन रॉय पर पंचकुला की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण करने तथा उनसे एक बच्चा भी होने का आरोप लगाया है। रॉय फिलहाल हरियाणा के अर्बन लोकल बॉडी विभाग में प्रिंसिपल सैक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं।
आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक 'एसएन रॉय उसके बच्चे के नाजायज पिता हैं।' महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत की तो प्रकरण वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से जुड़ा होने के कारण उसने मामला सरकार के हवाले कर दिया। अब मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने प्रकरण की जांच प्रदेश के डीजीपी क्राइम केपी सिंह को सौंप दी है। डीजीपी क्राइम केपी सिंह का मीडिया से कहना है कि उन्होंने अभी मामले से संबंधित कागजात का अवलोकन नहीं किया है। इससे तो फिलहाल लगता नहीं कि आरोपी आईएएस के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। महिला को इंसाफ अब डीजीपी क्राइम की जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो पता चला है कि कई अधिकारी ऐसे भी हैं जोकि मलाईदार पदों पर रहने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा राजनेताओं को अपनी पत्नियों तक पेश कर चुके हैं। ऐसे ही मामले हैं, हरियाणा में कई जिलों में उपायुक्त रहे एक अधिकारी के, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) हिसार के आला अधिकारी के, हाऊसिंग बोर्ड चंडीगढ़ यूटी की एक महिला एचसीएस अधिकारी के, वरिष्ठ आईपीएस रहे आरके शर्मा के, सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौर आदि के।
इन सभी ने हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी को बदनाम करके रख दिया है। यहीं कारण है कि राष्ट्रपति पदक तक से सम्मानित हो चुके ऐसे दागी अफसरों से उनके पदक भी छिन चुके हैं। करीब तीन-चार साल पहले एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी ने पार्क में अपने अफसर पति की इसलिए पिटाई कर दी थी क्योंकि वह वहां अन्य आईएएस की पत्नी के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। ये दोनों ही अधिकारी फरीदाबाद तथा गुडग़ांवा में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह जिस आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ मौज-मस्ती कर रहा था, वह भी अपनी रंगमिजाजी के लिए कुख्यात रहा है। इसी तरह हरियाणा कैडर के एक नौजवान आईएएस को अधीनस्थ महिला अधिकारी के साथ पंचकुला के कमरे में पकड़ा गया था। वह महिला अधिकारी एक आईएएस अफसर की बीवी है। 

Monday, 6 April 2015

‘इण्डियाज डॉटर’ जैसी डॉक्यूमेन्ट्रीज पर जब तक बैन लगता रहेगा, ‘माय च्वाइस’ जैसी शॉर्ट फिल्में आती रहेंगी / मैत्रेयी पुष्पा

जयपुर में एंटरटेनमेन्ट नेक्सजेन की ओर से ‘इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे’ पर कानोडिया गर्ल्स कॉलेज में पांच महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कथाकार मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि जब तक निर्भया काण्ड पर आधारित ‘इण्डियाज डॉटर’ जैसी डॉक्यूमेन्ट्रीज पर बैन लगता रहेगा, तब तक दीपिका पादुकोण की ‘माय च्वाइस’ जैसी शॉर्ट फिल्में आती रहेंगी। इण्डियाज डॉटर पर लगाई गई सरकारी रोक पुरूषवादी सोच का एक षड़यन्त्र है। जब तक एक बलात्कारी की मानसिकता को आमजन के सामने नहीं लाया जाएगा, तब तक निर्भया काण्ड जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोकथाम समाज के लिए संभव नहीं।
महिला पत्रकारिता की स्थिति पर लेखिका मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि मेरे विचार में पत्रकारिता उसी प्रकार है जैसे कि किसी सिपाही का रणक्षेत्र में जाना। आज महिलाएं पत्रकारिता के कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी पत्रकारिता में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार शहर की सड़कों को ही नहीं देखें, बल्कि गांव की डगर भी खोजें, तभी उन्हें असली भारत की सच्ची तस्वीर नजर आएगी और वे सही मायने में पत्रकारिता को नये आयाम दे पाएंगीं। अपने वक्तव्य में मैत्रेयी पुष्पा ने पत्रकारिता में अंग्रेजी तथा द्विअर्थी शब्दों के अधिक उपयोग पर भी विचार रखे।
उन्होंने कहा कि विदेश फिल्मों तथा टीवी कॉमर्शियल्स के जरिए अब ऐसी सामग्री अखबारों और न्यूज चैनलों पर भी प्रकाशित-प्रसारित हो रही है, जिसे रोकने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रसार के लिए शुरूआत अपने घर से होनी चाहिए क्योंकि अंग्रेजी रोजगार के लिए आवष्यक भाषा हो सकती है, जीवन के लिए नहीं। इस टॉक शो के दौरान मैत्रेयी पुष्पा के साथ पत्रकार अमृता मौर्या ने संवाद किया।
इस अवसर पर फीचर लेखन के लिए वर्षा भम्भाणी मिर्जा, फोटो पत्रकारिता के लिए मोलिना खिमानी, उर्दू पत्रकारिता के लिए जीनत कैफी, टीवी पत्रकारिता के लिए राखी जैन तथा महिला लेखन व रिपोर्टिंग के लिए लता खण्डेलवाल को ‘‘नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड’’ से नवाजा गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। 

क्षमा करें वे जो मेरी इस आलोचना मे जाने अंजाने आ गए हो / स्वाति तिवारी

कुछ युवा आलोचक केवल मित्रों या मात्र एक मित्र की ही किताबों पर एसी एसी आलोचना लिखते है की उन्हे सदी का महान साहित्यकार सिद्ध करने मे लगे रहते है , कुछ प्रकाशक भी फेवरेट फोबिया के शिकार होते है जो बार बार उन्ही उन्ही पुस्तकों की समीक्षा यहाँ वहाँ करवाते रहते है , कुछ एक हाथ दे एक हाथ ले वाले समीक्षक है मै तेरी पुस्तक यशगान लिखता हूँ तू मेरी का गीत गा देना । कुछ खुद ही सधी सटीक कहने लगते है । तो मेरी समझ से समीक्षा अपना महत्व खो चुकी है , लेखक को इन आलोचको से बाहर निकल कर कुछ नागरिक पत्रकारिता की तर्ज पर नागरिक आलोचको को खोजना चाहिए युवा पाठकों मे जाना चाहिए ,आम पाठक को रचना कैसी लगी मूल्यांकन की दृष्टि को इस बदलाव की जरूरत है ।आलोचना के प्रचलित नाम समय अभाव या लाभ हानी के गणित मे उलझे होते है किताबें सालो रखे रहते इस विडम्बना के चलते अच्छी कितबे केवल अलमारी मे रहा जाते है ,आलोचना को अपने नए मान दंड खोजना होंगे ---------उन्हे कितबे भेजनी बंद करदेनी चाहिए जो केवल किताबों का संग्रह करने के लिए समीक्षा के नाम पर लेलेते है -----क्षमा करें वे जो मेरी इस आलोचना मे जाने अंजाने आ गए हो ----------व्यक्तिगत रुचि के आधार पर किसी कृति की निन्दा या प्रशंसा करना आलोचना का धर्म नहीं है। कृति की व्याख्या और विश्लेषण केͧलए आलोचना में पद्धति और प्रणाली का महत्त्व होता है। आलोचना करते समय आलोचक अपने व्यक्तिगत राग-द्वेष, रुचि-अरुचि सेतभी बच सकता है जब पद्धति का अनुसरण करे. वह तभी वस्तुनिष्ठ होकर साहित्य के प्रति न्याय कर सकता है। इस दृष्टि से हिन्दी में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को सर्वश्रेष्ठ आलोचक माना जाता है।कितने आलोचक इन सिद्धांतों को ध्यान मे रखते है यह देखा जाना चाहिए आलोचना करते समय जिन मान्यताओं और पद्धतियों को स्वीकार किया जाता है, उनके अनुसार आलोचना केप्रकार विकसित हो जाते हैं। सामान्यत: समीक्षा के चार प्रकारों को स्वीकार किया गया है:-
सैद्धान्तिक आलोचना
निर्णयात्मक आलोचना
प्रभावाभिव्यजंक आलोचना
व्याख्यात्मक आलोचना
कुंवर नारायण : आलोचना संबधी कुछ शब्दों और `पदों` पर गहराई से विचार करना चाहिए, जैसे `आलोचना`, `समीक्षा', `विवेचना', `मूल्यांकन`, 'अध्ययन`, `व्याख्या`, `आकलन', `विश्लेषण', `रिव्यू` आदि जो एक कृति या रचना पर सोच विचार से जुड़े पद हैं । इनके अभिप्राय और आशय एक से लगते हुए भी एक से नहीं हैं। एक कृति के गुण-दोष निर्धारण में इन पदों के बीच फर्क का आभास मिलते रहना चाहिए । `पदों` को लेकर असावधानी और थोकपन की वजह से भी अनेक भ्रांतियां उत्पन्न होती है । किसी भी कृति को केवल एक ही दृष्टि से और एक ही तरफ से देखना भी पर्याप्त नहीं है, क्योंकि एक रचना के स्वभाव में ही बहुलता और अनेकता होती है । उसे कई तरह से जांचना परखना जरुरी होता है । अपने पूर्वाग्रह अपनी जगह लेकिन समीक्षा की जाँच पड़ताल में अगर भरसक निष्पक्षता और तटस्थता हो तो शायद वह मानक समीक्षा के आदर्श के ज्यादा नजदीक मानीजा सकती है। रचना जीवन-सापेक्ष होती है। वह जीवन की सच्चाइयों से हमारा सामना कराती है।
स्वाति तिवारी के फेसबुक वॉल से

बहुत जल्दी, वे धूप बेचेंगे और हम हंसकर लेंगे / भारत सिंह

पुराने लोगों के सपने से भी बाहर की बात थी कि एक दिन पानी बिकेगा, आज बिकता है। मार्च-अप्रैल से दिल्ली में सड़क किनारे एक-दो रुपए का 1 गिलास पानी बिकने लग जाता है। बोतलबंद पानी की कीमतों की बात करना तो बेमानी ही हो गया है। हाल ही में अमेरिका में एक मजेदार केस दर्ज हुआ, जब उसके एक एयरपोर्ट पर 1 लीटर पानी की बोतल 5 डॉलर यानी करीब 300 रुपए में बेची जाने लगी, वैसे इसकी कीमत 150 रुपए थी। अगर ये कीमत ज्यादा लग रही हो तो आपको बता दें कि दुनिया में सोने की धूल मिले पानी से लेकर, रंगत निखारने, हवा या जमीन तक आने से पहले बोतल में बंद होने वाले पानी, पतला-छरहरा और जवान बनाने, तनाव भगाने के नाम पर 50 लाख रुपए प्रति लीटर की कीमत तक का पानी बेचा जाता है।
 पानी के बहुमूल्य होने पर अब आपको यकीन हो गया तो हवा की सुन लें। चीन के प्रदूषित शहरों में साफ डिब्बाबंद हवा बिकने लगी है। यानी आप प्रदूषित हवा से परेशान हो गए हैं तो एक डिब्बा ऑक्सीजन खरीदिए, उसे अपने भीतर उड़ेलिए और कॉर्बनडाई ऑक्साइड बनाकर छोड़ दीजिए। अभी सन् 2015 चल रहा है, धरती की उम्र अरबों साल आंकी जाती है। तब तक इस दुनिया में क्या-क्या खरीदना पड़ेगा, अंदाजा लगाना मुश्किल है।
 इंसान ने अपने जीवन के लिए जरूरी पानी और हवा जैसी चीजों को बेचना क्यों शुरू किया होगा, यह सोचना और समझना अपने आप में बड़ा मजेदार हो सकता है। धरती पर मौजूद जीवों में से इंसान ने ही अपने दिमाग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है और अब तक बाकी जीवों के खतरे से खुद को सुरक्षित भी कर लिया है। बाकी जीव भी अगर दिमाग इस्तेमाल कर रहे होते तो वे भी पानी और हवा बेच रहे होते और सभी जीवों में अपने-अपने हिस्से के पानी और हवा के लिए जंग छिड़ी होती। जंग अब सिर्फ इंसानों में बची है, इसी हवा, पानी, जमीन को अपने-अपने हिस्से का बताने और साबित करने की।
 अब बात करें धूप की। मौजूदा मानवीय व्यवस्था सभी चीजों को विकेंद्रित करने की है यानी सारी ताकत सीमित जगह पर जमा करने की। ऐसा हम जीवन के लगभग हर क्षेत्र में देख सकते हैं। हमने समय रहते इस व्यवस्था के दुष्परिणामों को नहीं आंका तो खतरे और भी बढ़ेंगे। आज जिन शहरों में आबादी बढ़ रही है, वहां का हाल देखिए। घोंसलों जैसे घर बने हैं, जिनमें इंसान दुबक कर रहते हैं। वहां ठीक से हवा और धूप नहीं आती। इसलिए, ऐसा दिन दूर नहीं जब धूप बिकने लगे। सर्दियों के दिन हों और आपके घर में धूप का कतरा तक नहीं पहुंचता हो तो कोई आपका दरवाजा खटखटाएगा या आप ऑनलाइन बुकिंग करके धूप बेचने वालों को खुद बुलाएंगे। वे आपको घर से गाड़ी में बिठाकर एक साफ-सुथरी जगह पर ले जाएंगे। वहां, आपके जैसे अच्छे कपड़े पहने लोग धूप का मजा लेते मिलेंगे और सब मिलकर अपने वहां होने पर गर्व भी करेंगे।
 ये बात अभी तो हाइपॉथेटिकल लग सकती है मगर इसके सच होने की पूरी आशंका है। हमने क्या किया? इंसानी जरूरतों की अहम चीजें बेचने के लिए कुछ लोगों के हाथों में दे दीं। उन्होंने क्या किया? मुनाफे के चश्मे से दुनिया को देखा। पानी बेचा, हवा बेची, जमीन बेची। इसके बाद दूसरे नंबर की जरूरी चीजों को भी हमने निजी हाथों में दिया। उन्होंने क्या किया? हमें सेहत बेची, घर बेचा, पढ़ाई बेची, एक जगह से दूसरी जगह तक आना-जाना बेचा। सिर्फ बेचा ही नहीं, इन चीजों के लिए हमारी पूरी जिंदगी को गिरवी रख लिया। आज इंसान बुढ़ापे तक नौकरी करे तो भी उसे खाने, पीने, छत के नीचे रहने, सेहतमंद रहने और अच्छा पढ़ने और अपनी अगली पीढ़ी को पढ़ाने की गारंटी प्राप्त नहीं है।
 हर क्षेत्र में निजीकरण का शोर है। आदिवासियों के जंगलों के बाद विकास के लिए किसानों की जमीनें लेने की बातें हो रही हैं। निजीकरण और इसकी वजहों को समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, ये ऊपर बताया गया मुनाफे का चश्मा भर है। किसी भी काम से किसी को क्या हासिल होगा, ये सोचते ही आपको एक जंतर मिल जाएगा, गांधी के दिए 'आखिरी आदमी' वाले जंतर जैसा ही बड़ा काम का जंतर। निजीकरण किसलिए जरूरी बताया जाता है? विकास के लिए। विकास क्या होता है? इंसान को पानी-हवा-धूप खरीदने पर मजबूर करना विकास होता है। हां, साथ में उसे इन चीजों को खरीदने पर गर्व की अनुभूति कराना भी विकास होता है। इसके अलावा, धरती के किसी कोने में चमकती- रात में भी रोशन रहने वाली सड़कों, घर से नजदीक मॉल-सिनेमा हॉल के पास होना भी विकास होता है। यहां बने 2 कमरों में रहने के लिए किराए के बीसियों हजार रुपए देना भी विकास होता है।
 ऐसा नहीं है कि ऊपर बताई चीजें सरकार मुहैया नहीं करा सकती या नहीं कराती आई है। सरकार नाम की व्यवस्था होती ही इसलिए है कि एक प्रक्रिया के तहत अपने नागरिकों को जरूरी चीजें मुहैया कराए। मसलन- घर, पानी, भोजन, शिक्षा, सेहत, यात्रा की सुविधा आदि। हर इंसान, इन चीजों को अपने स्तर पर भी कर सकता था, पर अव्यवस्था न हो, इसलिए एक समझौते के तहत उसने अपने बीच से कुछ लोगों को चुना जो इन कामों को देखेंगे। इन कामों या व्यवस्था को चलाने के लिए उसने कुछ रकम (टैक्स के तौर पर) देनी भी मंजूर की। आज हो ये रहा है कि वह रकम तो ली जा रही है, पर खर्च कहीं और हो रही है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सब निजी हाथों में देकर लोगों से एक ही चीज के लिए दो-दो बार पैसे लिए जा रहे हैं।
 अगर पशु-पक्षी भी इंसानी भाषा समझ सकते तो जानते हैं, उनकी सभी पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा चुटकुला क्या होता? यही कि अपने को बाकी जीवों से बेहतर मानने वाले इंसानों ने जिन मुट्ठी भर लोगों को अपना जीवन आराम से चलाने और कुछ काम करवाने के लिए चुना था, वे गिने-चुने लोग ही अब बाकी लोगों को ठोक-पीटकर सारे काम अपनी मर्जी से करते हैं और कुछ मुट्ठी भर लोगों के कहने पर करते हैं (ऐसा करने वालों में लोकतंत्रों के सारे स्तंभ शामिल हैं)।
 हमारे देश में भी रेलवे, रक्षा, व्यापार, कृषि सभी क्षेत्रों को देर-सबेर निजी हाथों में जाना है। इसका सबूत देने के लिए इतना काफी है कि इस देश के नए-नवेले पीएम ने बहुमत से सत्ता में आने के छह महीनों के भीतर ही मुंबई में मुकेश और नीता अंबानी के एक आलीशान अस्पताल का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान उन्होंने एक बड़ी मजेदार चीज कही थी, 'इस अस्पताल के जीर्णोद्धार की तरह राष्ट्र का भी जीर्णोद्धार हो सकता है....।'

फर्जी आईएएस प्रकरण: चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजी गई रूबी


छोड़ो किसान-फिसान की बात, आओ क्रिकेट खेलते हैं (यूपी के सीएम साहब)